बिजनौर में जन्मा दो मुंह वाला बछड़ा, लोगों ने दैवीय शक्ति मानकर शुरू की पूजा-अर्चना

Two faced calf born in Bijnor

बिजनौर। प्रकृति के भी रंग अजीब हैं, जो जल्दी किसी के भी समझ मंे नहीं आता है। इसीलिए इंसानों की समझ में जा नहीं आता उसे वह भगवान मानकर पूजने लगता है। क्योंकि उसे लगता है कि यह एक शक्ति है। प्रकृति ने एक बार नहीं कई बार अपनी इस ताकत का एहसास कराया है। शायद इसीलिए इंसान हमेशा उसके आगे नतमस्तक रहता है। यहां एक और अजूबा ऐसा हुआ जो इंसानों की समझ में नहीं आया और वह उसकी पूजा करने लगा।

दरअसल बिजनौर जिले के रौनिया गांव में एक गाय ने ऐसे बछड़े को जन्म दिया जिसके दो मुहं हैं, चार आंखें हैं और तीन कान हैं। इस बछड़े के जन्म लेते ही गांव वाले हतप्रभ रह गए और इस बछड़े को देखने के लिए लोगों का तांता लग गया। इतना ही नहीं लोगों ने उस बछड़े को दैवीय शक्ति मानकर उसकी पूजा भी शुरू कर दी है।

चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव रौनिया गांव में सुभाष यादव रहते हैं। सुभाष यादव की गाय ने एक बछड़े को जन्म दिया। जिसके दो मुंह हैं और चार आंखें हैं, जबकि तीन कान हैं। वहीं बछड़े को देखकर सुभाष यादव और उनका परिवार हैरत में पड़ गया।

यह खबर मोहल्ले वालों को लगी तो कुछ ही देर में पूरे गांव में आग की तरह खबर फैल गई। गांव वाले बछड़े को देखने आने लगे। सिर्फ गांव ही नहीं बल्कि आस पास के काफी लोग भी बछड़े को देखने पहुंचे। इतना ही लोगो ंने उसकी पूजा अर्चना भी शुरू कर दी है। वहीं बछड़े को देखने पहुंचे लोगों का कहना था कि यह कुदरत का करिश्मा है।

advertisement at ghamasaana