प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान दो किसानों की मौत, परिजनों का हंगामा

shamli news

शामली। जंधेड़ी गांव के रहने वाले किसान विनय और बनत के चांदवीर की दिल्ली-सहारनपुर रोड पर प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही और आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद रुपये वसूलने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजन चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े थे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

जंधेडी गांव के रहने वाले सुभाष ने बताया कि उसका भाई 45 वर्षीय विनय कुमार खेती कर परिवार का पालन पोषण करता है।उसे आंतों में गाठ की शिकायत पर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित अस्पताल में चार दिन पूर्व भर्ती कराया। मंगलवार को विनय ने दम तोड़ दिया।आरोप है चिकित्सकों ने उपचार में लापरवाही बरती और उनका आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद पचास हजार रुपये लिए गए। गुस्साएं लोगों ने खूब हंगामा किया।

इसके अलावा बनता गांव के दीपांशु ने बताया कि 9सितंबर को उन्होंने पिता 52 वर्षीय चांदवीर को बुखार और पीलिया होने पर प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर उन्हें सही उपचार नहीं दिया गया। आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद उनसे 40 हजार रुपये भी लिए गए। मंगलवार को चांदवीर की मौत हो गई। गुस्साएं परिजनों ने हंगामा किया। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार का कहना है कि मामले की जानकारी कराई जा रही है। मामले की जांच कराई जा रही है।

advertisement at ghamasaana