सहारनपुर में सड़क हादसे में किराना व्यापारी समेत दो लोगों की मौत

saharanpur accident

सहारनपुर। एक्टिवा स्कूटी से नकुड़ लौट रहे किराना व्यापारी सहित दो लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई।

नकुड कस्बे के मोहल्ला महादेव निवासी किराना व्यापारी अनिल गुप्ता ;50द्ध कस्बे के ही मोहल्ला अफगानान अशोक 35 पुत्र सोरण उपाध्याय के साथ शुक्रवार देर रात को एक्टिवा पर सहारनपुर से नकुड़ आ रहे थे। बताया जाता है कि जैसे ही वह खेड़ा कुटी के पास किसी वाहन ने एक्टिवा में टक्कर मार दी। जिससे दोनों एक्टिवा सवार उछलकर सड़क पर गिरे और सिर मे गहरी चोट लगने से अशोक की मौके पर ही मौत गई, जबकि अनिल गुप्ता गंभीर घायल हो गये।

सूचना पर पुलिस ने अनिल गुप्ता को अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार सुबह करीब चार बजे उपचार के दौरान अनिल गुप्ता ने भी दम तोड़ दिया। दोनों की मौत से परिजनों मे कोहराम मचा है। पुलिस ने बताया कि दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था।

advertisement at ghamasaana