गोंडा( जीतेश पांडेय )। पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों बदमाशो ंने चिकित्सक का अपहरण कर बंधक बना लिया था। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। दोनों बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। एसपी ने पूरी पुलिस टीम को बधाई दी है।
बता दें कि छपिया थाना के संगवा गांव निवासी भव प्रकाश का इन बदमाशों ने आठ मार्च को देर शाम गिन्नीनगर बाजार से अपहरण कर लिया था। बदमाशों ने चिकित्सक को गन्ने के खेत में बंधकर बनाकर रखा था। इस बीच किसी तरह से चिकित्सक बदमाशों के चंगुल से भागने में कामयाब हो गए। वहां से वह सीधे खोड़ारे थाने पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस टीम ने दबिश देकर गन्ने के खेत एक आरोपित ध्रुव चंद्र को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि चिकित्सक का अपहरण कर बंधक बनाने वाले आरोपितों पर 25.-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इनकी गिरफ्तारी के लिए खोड़ारे पुलिस के साथ एसओजी व अन्य टीमों को लगाया गया था।
एसपी ने बताया कि बुधवार की रात खोड़ारे थाना के मरैला नहर पुल के पास अपहरण के आरोपितों से एसओजी व खोड़ारे पुलिस से मुठभेड़ हो गई। जिसमें खोड़ारे के सबना गांव निवासी आरोपित 25 हजार का इनामी संदीप गौड़ व बस्ती जिला के पोखरनी निवासी अभिषेक श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी संदीप गौड़ के पैर में गोली लगी है। एसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत किया है।

