Gonda Breaking News : दो सगी बहनों ने कमरे में एक ही साड़ी से फांसी लगाकर जान दी

gonda chhapiya

गोण्डा। जिले में बुधवार सुबह ही एक बड़ी घटना हो गई। दो सगी बहनों ने कमरे में एक की साड़ी से फांसी लगा ली। दोनों की मौत हो गई। मामले की जानकारी होते परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

मामला छपिया थाना क्षेत्र के गांव बासुदेवपुर ग्रांट के झलहना गांव का है। यहां की रहने वाली दो सगी बहनों ने एक साड़ी से फांसी के फंदे पर झूल गईं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों बहनों में एक की उम्र 18 और दूसरी की उम्र 16 साल है। दोनों बहने निषाद बिरादरी से हैं। परिजनों की इसकी जानकारी हुई तो कोहराम मच गया।

इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इस बीच किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। अभी तक घटना क्यों हुई इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, इसके अलावा परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्दी ही घटना के कारणों का पता चल जाएगा।

advertisement at ghamasaana