बागपत। बाइक की साइड लगने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि एक पक्ष के युवकों ने दूसरे पक्ष के एक युवक को लात घूंसों और बेल्ट से जमकर पीटा। जिसका वीडियो वायरल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बागपत शहर के कोर्ट रोड के रहने वाले वसीम पुत्र शकील ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि दो दिन पहले उसका पुराने कस्बे के कुछ युवकों के साथ बाइक की साइड लगने पर विवाद हो गया था। जिसमें दोनों पक्षों के गण्यमान्य लोगों ने उनका समझौता करा दिया।
वसीम का आरोप है कि बुधवार शाम वह पक्का घाट पर घूमने गया था। जहां दूसरे पक्ष के 10 से 15 युवक पहले से खड़े मिले। जिन्होंने उसे पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। उसे बचाने आए उसके भाई कामिल को भी पीटकर घायल कर दिया। उधर शिकायत मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
