गाजियाबाद। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की गुलाब वाटिका कॉलोनी में शराब पीने से मना करने पर युवक ने फंदा लगा लिया। अमित विहार कॉलोनी में 12वीं के छात्र ने अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी।
गुलाब वाटिका कॉलोनी में रामकिशन परिवार के साथ रहते हैं। रामकिशन का बेटा सचिन (35) शराब पीने का आदी था। कुछ समय पहले शराब पीने को लेकर सचिन की पत्नी बच्चों के साथ मायके चली गई थी। परिवार के लोग उसे शराब पीने से मना कर रहे थे। इस पर सचिन ने बुधवार रात अपने कमरे में फंदा लगा लिया। बृहस्पतिवार सुबह परिजनों को मामले की जानकारी हुई।
दूसरी घटना अमित विहार कॉलोनी गली नंबर-13 की है। यहां घनश्याम अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका बेटा साहिब (22) 12वीं का छात्र था। परिवार के लोगों ने उसे घर में एक कमरा पढ़ाई के लिए दे रखा था। बुधवार रात वह अपने कमरे में चला गया था। बृहस्पतिवार सुबह साहिब का शव फंदे से लटका हुआ मिला।
लोनी बार्डर थाना एसएचओ सचिन कुमार ने बताया कि घनश्याम निजी क्षेत्र में करते हैं। मृतक के पास सुसाइड नोट नहीं मिला है। दोनों मामलों में परिजनों ने कोई शिकायत नहीं दी है।

