सहारनपुर। उदयपुर एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होते होते बची। सहारनपुर मेें नानौता के पास ट्रैक पर बैठे आधा दर्जन से अधिक गोवंश की उदयपुर एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। एक बार तो यात्रियों मंे दहशत का माहौल बन गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। कटे गोवंश को जेसीबी से जमीन में दबवा दिया गया।
मंगलवार देर रात 11:00 बजे ऋषिकेश से उदयपुर जा रही उदयपुर एक्सप्रेस जब नानौता के गेट नंबर 117 के पास पहुंची तो वहां रेलवे ट्रैक पर बैठे आधा दर्जन से अधिक गोवंश ट्रेन की चपेट में आकर कट गए। ट्रेन चालक ने इसकी सूचना नानौता स्टेशन पर दी। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
जानकारी पाकर नानौता थानाध्यक्ष चंद्रसेन सैनी, एसडीएम रामपुर मनिहारान और पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचे। देर रात तक जेसीबी से कटे गोवंश को दबाने का कार्य हो रहा था। एसपी देहात सूरज राय ने बताया कि नानौता में रेलवे ट्रैक पर बैठे सात गोवंश के ट्रेन की चपेट में आकर कटने की सूचना मिली है। पुलिस को मौके पर भेजा गया है।

