Bijnor News दवाई लेने जा रहे चाचा-भतीजे की रोडवेज बस से टक्कर में मौत

Bijnor Bike Accident

बिजनौर। Bijnor Accident Today चांदपुर नूरपुर मार्ग पर भगवंत पब्लिक स्कूल के पास रोडवेज बस व बाइक की टक्कर में बाइक सवार गांव रफतपुर फतेहबाद उर्फ मानकपुरी निवासी विपिन करीब 32 व कौशलेन्द्र करीब 30 की दर्दनाक मौत। पुलिस ने पहुंची दोनों शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शुक्रवार की सुबह थाना हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव रफतपुर फतेहबाद ऊर्फ मानकपुरी निवासी विपिन कुमार पुत्र लज्जाराम अपने भतीजे कौशलेन्द्र पुत्र जोगेंद्र के साथ बाइक द्वारा धामपुर दवाई लेने जा रहे थे। चांदपुर नूरपुर मार्ग भगवंत पब्लिक स्कूल के पास नूरपुर की ओर से आ रही धामपुर डिपो की बस व बाइक की टक्कर हो गई।

टक्कर में बाइक सवार दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों को एम्बुलेंस से सीएचसी स्याऊ लाया गया जहां चिकित्सक ने दोनों को मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस क्षेत्रधिकारी राजेश कुमार सोलंकी ने बताया कि बस व बाइक की टक्कर में बाइक सवार दोनों की मौत हो गई है। Bijnor Accident Today

advertisement at ghamasaana