Bijnore news : अनियंत्रित कार घर में घुसी, दो भाइयों की मौके पर मौत

Uncontrolled car entered the house

नगीना। तहसील क्षेत्र के ग्राम लाल वाला में अनियंत्रित हुई एक कार ने घर के दरवाजे पर जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में घर के दरवाजे पर अपने पिता के साथ बैठे दो सगे भाई बहनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना में कार चालक व मृतक बच्चों के पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद भारी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रहे हैं।

शनिवार की रात करीब 7 बजे एक बरेजा गाड़ी नगीना देहात थाना क्षेत्र के ग्राम लाल वाला में अनियंत्रित होकर मनीराम के दरवाजे पर जा टकराई। बताया जाता है कि उस समय मनीराम अपनी 9 साल की पुत्री मानसी व 4 वर्ष के पुत्र संस्कार के साथ दरवाजे पर ही बैठे हुए थे। गाड़ी इस कदर बेकाबू थी की घटना में मानसी व संस्कार की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि मनीराम गंभीर रूप से घायल हो गया।

कार चालक थाना क्षेत्र मंडावर के मोहल्ला मूसा विलात निवासी फरमान गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए तथा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के लिए कई मशक्कत कर रही है। मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी संग्राम सिंह व काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। पुलिस क्षेत्राधिकारी संग्राम सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजने के लिए परिजनों से बातचीत चल रही है।

advertisement at ghamasaana