मुजफ्फरनगर। कांवड़ गंगनहर पटरी मार्ग पर तेज रफ्तार कार सोमवार को सुबह अनियंत्रित होकर गंगनहर में गिर गई। संतुलन बिगड़ता देख चालक कार से गिरने से पहले ही कूद गया, जबकि कार में पिछली सीट पर बैठी शिक्षिक उसी में फंसी रह गई। वह कार के साथ ही गंगनहर में डूब गई। पुलिस कार निकलवाने की कोशिश कर रही है।
मेरठ के रसूलनगर जाकिर कॉलोनी के रहने वाली गुलबहार पत्नी बाबर पुरकाजी के हरिनगर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल में शिक्षिका है। सोमवार सुबह वह अपने देवर नवेद हसन के साथ वैगन आर कार से स्कूल जा रही थी। कार नवेद चला रहा था। जब वह लोग खतौली में गंगनहर पटरी पर पहुंचे तो सामने से आई कार को बचाने की कोशिश में कार अनियंत्रित हो गई। इस बीच नवेद का दरवाजा खोलकर कूद गया।
इसके बाद कार गंगनहर में गिर गई। नवेद ने शोर मचाया तो आसपास के लोगोें की भीड़ मौके पर जमा हो गई। इस बीच किसी ने पुलिस को मामले की जानकारी दे दी। मामले की जानकारी मिलते ही एसडीएम जीत सिंह राय, तहसीलदार आरती यादव और सीओ बुढ़ाना मौके पर पहुंच गए। कार को नहर से निकलवाने का प्रयास किया जा रहा है।
