बागपत। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बड़ौत में आयोजित एक समारोह में सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यूपी में तुम दंगा कराते हो, जबकि हम यहां दंगल कराते है। उन्होंने कहा कि अब इसे जनता को तय करना चाहिए कि वह दंगा कराने वाले के साथ है या फिर दंगल कराने वाले के हाथों को मजबूत करना है।
बड़ौत में जनता वैदिक कॉलेज के मैदान में आयोजित दंगल में भाजपा नेता अनुराग ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यदि आप पदक विजेताओं को देखेंगेए तो पाएंगे कि वे बहुत संपन्न घरों से नहीं हैंए लेकिन जिनके पेट में आग है और कुछ करने व हासिल करने की भावना है।
उन्होंने कहा कि हम ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा खोजने आएंगे। उन्हें चुना जाएगा, परखा जाएगा, पॉलिश किया जाएगा और हीरे में बदलने में सक्षम बनाया जाएगा। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अखिलेश यादव इन सांसद खेल स्पर्धाओं पर सवाल उठाते हैं, लेकिन उनको सोचना चाहिए कि इनसे ही ग्रामीण प्रतिभाएं आगे बढ़कर देश के लिए मेडल जीतती हैं।

