प्रयागराज : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। आज यानी 25 अप्रैल 2025 को दोपहर 12:30 बजे यूपी बोर्ड अपने हाईस्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित करने जा रहा है। रिजल्ट की घोषणा प्रयागराज स्थित बोर्ड मुख्यालय से की जाएगी।

रिजल्ट यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट
👉 upmsp.edu.in
और
👉 results.digilocker.gov.in
पर उपलब्ध रहेगा।

📊 परीक्षा से जुड़ी मुख्य जानकारियां:
परीक्षा का आयोजन: 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 के बीच

मूल्यांकन कार्य: 19 मार्च से 2 अप्रैल तक

कुल परीक्षार्थी: 54,38,597

हाई स्कूल: 27,40,151

इंटरमीडिएट: 26,98,446

परीक्षा केंद्र: 8,140

निगरानी के लिए 2.91 लाख से अधिक CCTV कैमरे

नकल रोकने के लिए QR कोड व सिलाईयुक्त उत्तर पुस्तिकाएं

30 परीक्षार्थी नकल में पकड़े गए, 49 फर्जी परीक्षार्थी (मुन्नाभाई) भी गिरफ्तार

इस बार पहली बार – ऑनलाइन डुप्लीकेट मार्कशीट

रिजल्ट के साथ ही यूपी बोर्ड पहली बार ऑनलाइन डुप्लीकेट मार्कशीट भी देगा। इसमें शामिल होंगे:

  • अभ्यर्थी का नाम
  • पिता का नाम
  • रोल नंबर
  • विषयवार अंक

इससे छात्रों को:

  • अगली कक्षा में एडमिशन
  • नौकरियों में दस्तावेज़ सत्यापन
    में मदद मिलेगी।

➡️ मूल मार्कशीट रिजल्ट के 15 दिन के भीतर स्कूलों के माध्यम से दी जाएगी।