बस्ती। Up News जिले से दबंगई का एक और मामला सामने आया हैए जहां कुछ असामाजिक तत्वों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। यह घटना हरैया थाना क्षेत्र के चौवापुर गांव की है, जहां घर में अकेली महिला से बदसलूकी की गईए और जब परिवार के अन्य सदस्यों ने विरोध किया, तो उन पर बेरहमी से हमला कर दिया गया।
पीड़ित परिवार के सदस्य अरुण कुमार के अनुसारए उनकी भाभी घर पर अकेली थींए तभी गांव के कुछ लोग जबरन घर में घुस आए और अभद्र व्यवहार करने लगे। महिला के शोर मचाने पर जब परिवार के अन्य लोग वहां पहुंचेए तो आरोपियों ने लाठी.डंडों से हमला बोल दिया। इस हिंसा में परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पीड़ितों का कहना है कि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद परिवार ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
