मेरठ। जिले में दशहरे के मौके पर रामलीला मंचन के दौरान युवतियों और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने पर मनचलों की जमकर धुनाई की गई और उसके बाद उन्हें पुलिस टीम के हवाले कर दिया गया।

थाना सादर बाज़ार, सरधना सहित अन्य क्षेत्रों की रामलीला मंचन के दौरान ऐसी घटनाएं हुईं। गनीमत रही की उनकी इन हरकतों पर वहां मौजूद लोगों ने आरोपियों को दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया। मंचन के दौरान बार बार बिजली बाधित होती रही। इसका भी फायदा मनचलों ने उठाने का प्रयास किया।

वहीं, भीड़ के बीच लोगों की जेब साफ करने का प्रयास करने वाले कुछ युवकों को भी पुलिस टीमों ने हिरासत में ले लिया। कुछ युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

बता दें कि माधवपुरम में रामलीला से लौटते समय दो बहनों के साथ छेड़छाड़ पर काफ़ी हंगामा हुआ था। इसके बाद आरोपी को पीटा भी गया था। आरोपी हारुन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया।