गोंडा- छात्रा के साथ अश्लील हरकतें करने उर्दू अध्यापक निलंबित

chedchhaad


गोंडा। छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने पर उर्दू अध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उसके विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज कराई जा रही है।

मामला करनैलगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय धनावा का है। यहां एक स्कूल में तैनात उर्दू अध्यापक खालिक अली ने एक छात्रा के साथ अश्लील हरकतें की। जिसकी शिकायत छात्रा ने की थी। इसके बाद इसको लेकर काफी हंगामा हुआ। आरोपी उर्दू अध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक खलिक अली को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले की जानकारी मिलते ही बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंच गए। आरोपी शिक्षक के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज कराई जा रही है।

advertisement at ghamasaana