शामली में सब्जी विक्रेता की चाकुओं से गोदकर हत्या

beaten to death

शामली। गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र के गांव गढ़ीअब्दुल्ला खां में सब्जी विक्रेता कय्यूम (21) की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। उनका शव खेत में मिला। युवक बृहस्पतिवार शाम को घर से गया था।

शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि गांव गढ़ी अब्दुल्ला खां के जंगल में खेत में युवक का शव पड़ा हुआ है। शरीर पर कई जगह चाकू के निशान मिले हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। युवक की पहचान गांव हथछोया निवासी कय्यूम के रूप में हुई।

परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की। परिजनों ने बताया कि कय्यूम फेरी लगाकर सब्जी बेचने का काम करता था। वह बृहस्पतिवार शाम को घर से गया था। इसके बाद रात में घर नहीं लौटा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

advertisement at ghamasaana