मेरठ। धर्मांतरण के शिकार लोगों से एटीएस ने जानकारी ली और मौलाना कलीम के खिलाफ सुबूत जुटाए हैं। मौलाना के खिलाफ यह लोग गवाही देने के लिये तैयार हो गए हैं। मौलाना के करीबियों के बारे में अभी एटीएस और भी जानकारी जुटा रही है। जिसको लेकर मेरठ समेत कई जनपदों में निगरानी चल रही है।
मुजफ्फरनगर के फुलत के मौलाना कलीम सिद्दीकी को एटीएस ने मेरठ से गिरफ्तार किया था। कलीम की निशानदेही पर उसके साथी हाफिज इदरीश को पकड़ा है। कलीम पर अवैध धर्मांतरण और विदेशों से फंडिंग हुआ पैसा लेने का आरोप है। एटीएस ने कलीम को दस दिन की रिमांड पर लिया है। इस दौरान एटीएस ने धर्मांतरण के शिकार लोगों से भी जानकारी ली।
जिसमें लावड़ का सौरभ गुप्ता व मुजफ्फरनगर के सुशील जैन शामिल थे। बताया गया है कि एटीएस ने मौलाना के खिलाफ काफी महत्वपूर्ण सुबूत जुटाए। धर्मांतरण के शिकार लोग मौलाना कलीम पर आरोप लगा रहे, जोकि उसके खिलाफ गवाही देने के लिये भी तैयार है। एटीएस तय करेंगी कि उन्हें कलीम के खिलाफ गवाह बना सकती है। एटीएस अभी मामले की जांच करने में लगी है।

