
नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक से भारत के लिए बुरी खबर आई है। एक दिन पहले जिस जीत को लेकर पूरे भारत में जश्न मनाया जा रहा था। वह खुशी एक दिन बाद ही काफूर हो गई। ओलंपिक में अपनी शानदार जीत के साथ फाइनल में जगह बनाने वाली विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित कर दिया गया है। मतलब अब वह फाइनल मुकाबला नहीं लड़ पाएंगी।
मंगलवार को भारतीय रेसलर विनेश फोगाट ने शानदार जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। इसके बाद माना जाने लगा था कि भारत में एक पदक आना तय हो गया था। उसकी संभावना अब विनेश फोगाट से खत्म हो गई है। दरअसल विनेश 50 किग्रा भार वर्ग में लड़ी थीं। आज जब उसकी जांच की गई तो पता चला कि विनेश को वजन 50 किग्रा से 100 ग्राम अधिक है। इसके बाद विनेश को अयोग्य घोषित कर दिया गया। मतलब अब विनेश फाइनल नहीं लड़ पाएंगी।
हालांकि आईओसी ने विनेश को हारा घोषित नहीं किया है, लेकिन उन्हें डिस्क्वालीफाइ कर दिया गया है। इस खबर के बाद पूरे देश में दुख का माहौल हो गया है। भारत इसके खिलाफ अपील कर रहा है। विनेश के पिता महावीर फोगाट और उनके गांव में दुख का माहौल है। महावीर फोगाट ने कहा कि हमें इसका दुख है, लेकिन हमने हिम्मत नहीं हारा है और हमारी लड़ाई जारी रहेगी।