चेंबर ऑफ कॉमर्स की कार्यकारिणी में फिर महामंत्री बने विपिन अग्रवाल

मेरठ। दिल्ली रोड स्थित चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कि बुधवार को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की प्रथम बैठक हुई कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से महामंत्री पद पर फिर से विपिन कुमार अग्रवाल को चुनाव और इसकी घोषणा की।

बैठक में कार्यकारिणी सदस्यों ने चेंबर के नए महामंत्री के लिए विपिन कुमार अग्रवाल का नाम रखा। चेंबर के अध्यक्ष विजेंद्र अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश रस्तोगी, उपाध्यक्ष अरुण कुमार, मुख्य चुनाव अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।विपिन कुमार अग्रवाल को चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज दिल्ली रोड का सर्वसम्मति से महामंत्री निर्वाचित घोषित किया।

नवनिर्वाचित महामंत्री विपिन कुमार अग्रवाल को अध्यक्ष विजेंद्र अग्रवाल, राकेश रस्तोगी, अनिल कुमार गुप्ता, मनीष प्रताप, अजय अग्रवाल, सुरेंद्र मित्तल, विनीत पाल, अजय गुप्ता, अविनाश जुनेजा, अमरीश अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, राजीव गुप्ता, सुनील जैन, शरत चंद्रा, शिवम अरोड़ा, विजय तनेजा, विशाल अग्रवाल, विकास अग्रवाल, संजय अग्रवाल, लविंद्र भूषण शर्मा ने माल्यार्पण कर स्वागत किया और शुभकामनाएं दी।

नवनिर्वाचित महामंत्री विपिन कुमार अग्रवाल ने कार्यकारिणी का आभार जताया और कहा कि उन्हें जो नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उसके लिए मैं चेंबर के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को साथ लेकर चेंबर को नई ऊंचाइयों पर ले कर जाएंगे महामंत्री का दायित्व दिया है, जिसे चेंबर को नई दिशा प्रदान करने में भरसक प्रयास करेंगे। विपिन कुमार अग्रवाल को लगातार दूसरी बार महामंत्री चुना गया, जबकि वह एक बार पहले भी महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश रस्तोगी ने पिछली कार्यकारिणी की बैठक की कार्रवाई रखी और उसकी पुष्टि कराई।

advertisement at ghamasaana