हम भी कॉकरोच जनता पार्टी के साथ रहेंगे : नरेश टिकैत

naresh tikait

बागपत। नरेश टिकैत ने युवाओं को कॉकरोच कहे जाने पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश का युवा ही देश की असली ताकत और रीढ़ है। उन्होंने साफ कहा कि वह युवाओं के साथ हैं और “कॉकरोज जनता पार्टी” को भी अपना समर्थन देते हैं।

दरअसल, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गांगनौली गांव में कट की मांग को लेकर आयोजित पंचायत में पहुंचे भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत से मीडिया ने युवाओं को “कॉकरोज” कहे जाने और इन दिनों चर्चा में चल रही कॉकरोज जनता पार्टी को लेकर सवाल किया। इस पर उन्होंने बेबाक अंदाज में जवाब दिया।

नरेश टिकैत ने कहा कि युवाओं को इस तरह के नामों से संबोधित करना गलत है। उन्होंने कहा, “युवा देश की रीढ़ हैं। देश का भविष्य युवाओं पर टिका है। अगर युवाओं की आवाज उठ रही है तो उसे दबाने के बजाय सुना जाना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि अगर युवा अपने हक और मुद्दों को लेकर संगठित हो रहे हैं तो यह लोकतंत्र के लिए अच्छी बात है। उन्होंने खुलकर कहा, “हम भी इनके साथ हैं और हमारा समर्थन भी कॉकरोज जनता पार्टी को है।

https://www.facebook.com/reel/2507541543029241

पंचायत के दौरान एक्सप्रेसवे पर गांगनौली कट की मांग को लेकर भी ग्रामीणों और किसानों ने अपनी बात रखी। लोगों का कहना था कि कट नहीं बनने से क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मुद्दे पर भाकियू ने ग्रामीणों के समर्थन में आंदोलन तेज करने के संकेत भी दिए।

advertisement at ghamasaana