- श्रद्धालु नहीं कर पाए पूजा पाठ, छेड़छाड़ का था मामला
सहारनपुर।
देहात कोतवाली में पुजारी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के विरोध में सोमवार को मंदिरों में पुजारियों ने विरोध कर कपाट बंद रखे। सुबह पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को बिना दर्शन किए ही वापस लौटना पड़ा। मामले को लेकर ब्राह्मण समाज में भारी रोष व्याप्त है।

ब्राह्मण समाज के लोगों का कहना है कि छेड़छाड़ में पुजारी के खिलाफ दर्ज मुकदमा झूठा है और इसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए। समाज के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई वापस नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
सोमवार सुबह 11 बजे हकीकत नगर स्थित धरना स्थल पर ब्राह्मण समाज के लोग बड़ी संख्या में एकत्र होंगे। यहां से प्रतिनिधिमंडल एसएसपी से मुलाकात कर प्राथमिकी निरस्त करने की मांग करेगा।मंदिरों के कपाट बंद रहने से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई श्रद्धालु सुबह मंदिर पहुंचे, लेकिन मुख्य द्वार बंद मिलने पर उन्हें लौटना पड़ा

