गाली दिया तो किशोर की गला दबाकर हत्या कर दी

shamli crime news

शामली। आए दिन गाली देने से क्षुब्ध होकर होकर ई रिक्शा चालक ने अपने साथी ई रिक्शा चालक कैराना के ईदगाह के पास रहने वाले 15 वर्षीय ई रिक्शा चालक समीर की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को नंगला राई खेड़ा गांव के जंगल में डाल दिया। दो दिन पूर्व ई रिक्शा चालक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया है।

ईदगाह के पास रहने वाला 15 वर्षीय समीर ई रिक्शा चलाकर परिवार का पेट पालता था। समीर के पिता सलीम उर्फ काला दिव्यांग हैं। सोमवार शाम समीर ई रिक्शा के साथ लापता हो गया था। इसके बाद पर परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मंगलवार को परिजन और मोहल्ले के लोग समीर की तलाश कर रहे थे। इस दौरान रामडा रोड पर मुर्गी फार्म से आगे ईख के खेत में समीर की ई रिक्शा लावारिस हालत में मिली। जिसके बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका सताने लगी।

पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो उसमें देखा कि समीर की ई रिक्शा के साथ एक अन्य ई रिक्शा भी चल रही थी जो पानीपत रोड से होते हुए बाईपास की ओर मुड गई। पुलिस ने दूसरी ई रिक्शा चालक समीर निवासी मोहल्ला दरबार को हिरासत में लेकर कडाई से पूछताछ की तो आरोपी ने पुलिस को बताया कि मृतक उसे आए दिन बेवजह गाली देता था जिस कारण सभी ई रिक्शा चालक उसकी खिल्ली उड़ाते थे।

उसने शर्ट से गला घोटकर समीर की हत्या कर दी और रात्रि में ही शव को जंगल में डाल दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशान देही पर नंगला खेड़ा के जंगल में ईख के खेत के अंदर से शव को बरामद कर लिया। सूचना पर फॉरेंसिक टीम और सीओ अमरदीप मौर्य मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

advertisement at ghamasaana