Gonda news : अवैध कब्जे की शिकायत की तो प्रधान ने साथियों के साथ बरसाए बम, चलाईं गोलियां, कई घायल

gonda crime news

गोंडा। देहात कोतवाली क्षेत्र के खिरौरामोहन गांव में रास्ते की जमीन पैमाइश से नाराज प्रधान प्रतिनिध ने अपने साथियों के साथ मिलकर शिकायत कर्ता के घर पर हमला कर दिया। दबंगों ने बम बरसाए और फायरिंग की। इस हमले में तीन लोग घायल हुए, जिसमें एक व्यक्ति की हालात काफी नाजुक है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष ने 10 नामजद समेत 23 लोगों के खिलाफ़ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

देहात कोतवाली क्षेत्र के नरौरा अर्जुन गांव के रहने वाले सुधीर कुमार उपाध्याय ने बताया कि गांव के प्रधान प्रतिनिधि रामकिसुन मिश्रा ने गांव के तालाब, बंजर व चकरोड की जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। इससे गांव के लोगों को काफी दिक्कत का समाना करना पड़ता है। इस कब्जे की शिकायत जिला प्रशासन से की गई थी। एसडीएम सदर के आदेश पर मंगलवार को तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम चकरोड की पैमाइश करने गए थी ।

पैमाइश के दौरान राजस्व विभाग की टीम के साथ प्रधान पक्ष की कहासुनी हुई थी। हालांकि लोगों ने किसी तरह से मामले को शांत करा दिया था। सुधीर का कहना है कि रात करीब नौ बजे प्रधान प्रतिनिधि रामकिसुन मिश्रा ने अपने 20.25 सहयोगियों के साथ सुभाष शुक्ला के घर पर धावा बोल दिए। आरोपियों ने असलहे से फायरिंग और बमबारी करने लगे। इस हमले में सुभाष चन्द्र शुक्ला, मनोज कुमार उपाध्याय व नीरज उपाध्याय घायल हो गए।

इनमें सुभाष शुक्ला व मनोज को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में सुधीर ने प्रधान प्रतिनिधि राम किसुन मिश्रा तथा उनके दो बेटे विशाल व विकास समेत प्रदीप तिवारी, अर्जुन मिश्रा, मोनू, राम जियावन, राजू यादव, रवींद्र कुमार, रंजित, कपूरे, भूलू व रामगोपाल सहित दस अग्यात लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ करने तथा जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैए अन्य की तलाश जारी है।

इस मामले में एसपी आकाश तोमर ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच चुनाव की रंजिश है और आए दिन इनके बीच विवाद होता रहता है। कुछ दिन पहले भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। इस पर पुलिस की तरफ से विधिक कार्रवाई की गई थी। मंगलवार को 14 लेखपालों की टीम ने रास्ते के जमीन पैमाइश की थी। पैमाइश के बाद प्रधान पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर सुतली बम व लाठी डंडे से हमला कर दिया। इस हमले में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रधान प्रतिनिधि के दो बेटों समेत दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।

advertisement at ghamasaana