गोंडा। शादी में थोड़ी देरी क्या हो गई कि युवती ने एक ऐसा कदम उठा लिया कि सभी के होश उड़ गए। मामला पुलिस तक भी पहुंच गया। पुलिस ने किसी तरह से समझा बुझाकर शांत कराया। हुआ यूं कि शादी में देर की खबर से युवती परेशान हो गई और घर छोड़कर अकेले ही अपने होने वाले पति के पास पहुंच गई। होने वाली पत्नी को देखकर एक बारगी तो पति के पैरों तले जमीन खिसक गई और उसने इस बात की जानकारी अपने पजिनों को दी। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

दरअसल अलीगढ़ निवासी एक युवक यहां वाहन चलाने का काम करता है। परिजनों ने आपसी रजामंदी उसकी शाादी अलीगढ़ की ही एक युवती से कर दी। शादी का जो समय तय किया गया वह दो महीने बाद का निकला। जो युवती को पसंद नहीं आया। युवती ने परिजनों से जल्दी शादी करने की बात की, लेकिन परिजन नहीं माने। इससे युवती परेशान हो गई। इसके बाद उसने वो कदम उठा लिया कि सबके होश उड़ गए।

युवती अलीगढ़ से अकेले ही गोंडा अपने पति के पास पहुंच गई। उसे अचानक गोंडा में देख उसके होने वाले पति के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसे तो पहले कुछ समझ ही नहीं आया। इसके बाद उसने युवती को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब युवती नहीं मानी तो उसके अपने और युवती के परिजनों से बात की और मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस थाने में दी। पुलिस दोनों को थाने ले आई।

इसके बाद युवती के भाई को बुलाया गया। भाई के आने के बाद भी काफी देर तक यह ड्रामा चलता रहा। भाई के लाख समझााने के बाद भी युवती मानने को तैयार नही हो रही थी। काफी देर तक भाई और पुलिस कर्मियों के समझाने के बाद युवती मानी और भाई के साथ अलीगढ़ के लिए रवाना हो गई। यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।