बागपत। बड़ौत के बावली गांव में शराब पार्टी में नमकीन खत्म होने पर चाचा और भतीजे में बहस हो गई। इससे गुस्साए चाचा ने भतीजे का कान चबा लिया। भतीजे का कान कटकर जैसे ही जमीन पर गिरा तो वहां भगदड़ मच गई। घायल भतीजे ने चाचा के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया।
बावली गांव में होली के दिन एक मकान में शराब की पार्टी हो रही थी। जिसमें गांव का अनुज पुत्र राज सिंह और उसका चाचा सुधीर भी मौजूद था। पार्टी के दौरान ही नमकीन खत्म हो गई। इसको लेकर चाचा. और भतीजे के बीच बहस शुरू हो गई। मामला इतना बढ़ा कि गुस्साए चाचा सुधीर ने भतीजे अनुज का कान दांत से पकड़ लिया और तब तक नहीं छोड़ा, जब तक कान कटकर जमीन पर नहीं गिरा। जैसे ही कान जमीन पर कगिरा, तो पार्टी में शामिल लोग वहां से भाग गए। उधर घायल भतीजे ने कोतवाली पहुंचकर अपने चाचा के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सीओ हरीश भदौरिया ने बताया कि एक युवक ने अपने चाचा के खिलाफ तहरीर दी है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल युवक को सीएचसी पर उपचार के लिए भेजा गया है।