बुलंदशहर में सफाई करते समय रायफल से चली गोली सिर में लगी, सिपाही की मौत

बुलंदशहर। पुलिस लाइन के पास किराए के मकान में रह रहे हेड कांस्टेबल की इंसास रायफल की सफाई करते समय गोली लगने से मौत हो गई। उनकी गर्दन से घुसी गोली सिर को चीरती हुई पार निकल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
मेरठ के गांव जोहरा निवासी 56 वर्षीय हेड कांस्टेबल ब्रजवीर सिंह गुरुवार सुबह ड्यूटी करने के बाद इंसास लेकर मकान पर आ गए। मकान में पत्नी उमेश देवी और चार वर्षीय पौत्र मौजूद था। दोपहर करीब तीन बजे ब्रजवीर के कमरे से गोली चलने की आवाज सुनकर उमेश देवी मौके पर पहुंचीं तो वहां ब्रजवीर का शव पड़ा मिला। एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी, एएसपी शशांक सिंह और नगर कोतवाल संजीव कुमार मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी ने बताया कि ब्रजवीर की पत्नी ने लिखकर दिया है कि रायफल की सफाई करते समय गोली चलने से हादसा हुआ।

कभी- कभी आती है पत्नी 
ब्रजवीर की पत्नी उमेश देवी वैसे तो परिवार और बच्चों के साथ गांव जोहरा में ही रहती हैं। वह कभी कभार बुलंदशहर आती थीं। गुरुवार को घटना के दौरान वह पौत्र के साथ यहां आई हुई थीं।

advertisement at ghamasaana