मुजफ्फरनगर। पुरकाजी क्षेत्र के मांडला गांव में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर शौहर की हत्या कर दी। शव के शौचालय के लिए बनाए गए गड्ढ़े में दबा दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है। प्रशासन की अनुमति के बाद ही गड्ढ़ा खुदवाया जाएगा।
मांडला गांव निवासी सागर छह जून को संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। परिजनों ने थाने में सूचना दी। बुधवार रात रिश्तेदारों और परिजनों ने सागर की पत्नी आशिया और सौतेले भाई सुहैल पर अंदेशा जताते हुए सख्ती से पूछताछ की। दोनों ने हत्या की बाद स्वीकार की। परिजनों ने पुलिस बुलाकर दोनों को सौंप दिया।
बताया जा रहा है कि आशिया और सुहैल के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसका सागर विरोध करता था। दोनों ने हत्या कर निर्माणाधीन मकान में बनाए गए शौचालय के गड्ढ़े में शव दबा दिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। शव निकाले जाने की प्रक्रिया चल रही है।

