Bijnore news : पत्नी ने पति को जंजीरों में जकड़कर कमरे में कैद कर दिया, तीन दिन तक भूखा प्यासा रखा

bijnore crime news

बिजनौर। नूरपुर में मुरादाबाद मार्ग स्थित एक अस्पताल के संचालक को उसकी पत्नी द्वारा जंजीरों से बांधकर कमरे में कैद कर दिया। इतना ही नही उसे तीन दिनों तक खाने पीने को भी कुछ नहीं दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरा खोलकर अस्पताल संचालक को बाहर निकाला। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

मोहल्ला रामनगर निवासी मोहम्मद हाशिम मुरादाबाद रोड पर एक अस्पताल चलाता है। उसकी पत्नी आफरीन वहां मरीजों को देखती है। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि मोहम्मद हाशिम को उसकी पत्नी ने कमरे में कैद कर रखा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरा खुलवाया तो हाशिम वहां बैड पर जंजीरों से बंधा पड़ा था। पुलिस ने उसे बंधन मुक्त कराकर पीएचसी में भर्ती कराया।

हाशिम ने बताया कि उसे पत्नी ने तीन दिन से जंजीरों से बांधकर कमरे में बंद कर रखा था। इस दौरान उसे खाना पानी भी नही दिया गया। उसने पुलिस को पत्नी आफरीन के विरुद्ध तहरीर दी है। थानाध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि हाशिम व उसकी पत्नी में काफी दिनों से विवाद चल रहा है। हाशिम व उसकी पत्नी पहले भी कई बार एक दूसरे के विरुद्ध शिकायत दे चुके हैं। हाशिम का मेडिकल कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

हाशिम ने आफरीन से दूसरी शादी की थी। उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। शादी के बाद से ही दोनों में विवाद चला आ रहा है। पड़ोसियों के अनुसार हाशिम सिविल इंजीनियर है और वह काफी सालों तक कुवैत में नौकरी कर चुका है। उसके पहली पत्नी से भी दो बच्चे हैं। नौकरी छोड़ने के बाद उसने नूरपुर में अस्पताल खोला। आफरीन इस अस्पताल में पहले नर्स थी। पत्नी की मौत होने के बाद उसने आफरीन से शादी कर ली। दोनों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद है। पुलिस के अनुसार शीघ्र ही सच्चाई का पता लगा लिया जाएगा।

advertisement at ghamasaana