Shamli news : सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला को गला दबाकर मार डाला

Youth shot dead in Muzaffarnagar

शामली। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। गांव के जंगल मे महिला का अर्धनग्न शव एक खेत मे पड़ा मिला। परिजन मौके पर हंगामा कर रहे हैं, शव उठने नहीं दे रहे हैं।

महिला शुक्रवार दोपहर जंगल में घास लेने गई थी। शाम तक भी जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने कोतवाली में तहरीर भी दी थी। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही चार लोगों ने महिला के दुष्कर्म के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस और सीओ सिटी परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही शव उठने देने पर अड़े हैं।

एसपी अभिषेक झा भी मौके पर पहुंचे हैं। उनका कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

advertisement at ghamasaana