महिला को प्रेम जाल में फंसाया, शादी का झांसा देकर 20 लाख रुपये हड़पे

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने दो भाइयों पर दुष्कर्म और बीस लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।


शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला का आरोप है कि आसिफ जिया व राशिद जिया निवासीगण योगेन्द्रपुरी दोनों सगे भाई उसके घर पर भी आते रहते थे। आरोप है कि आसिफ ने उसे शादी का झांसा देकर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और उसका लगातार यौन शोषण किया। दोनों भाइयों ने उसका मकान 30 लाख रुपये में बिकवा दिया।

व्यापार करने का लालच देकर उससे 20 लाख रुपये हड़प लिए। रुपये वापस मांगे तो आरोपितों ने इन्कार कर दिया। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व दोनों उसके घर पर आए। राशिद जिया ने उसके साथ जबरदस्ती दुराचार किया। आरोपित धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीडिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाया
मुजफ्फरनगर : भोपा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपितों ने अश्लील वीडियो बना लिया और वायरल करने की धमकी देकर पीडि़ता से दुष्कर्म करते रहे। मामला पता लगा तो स्वजन पीडि़ता को लेकर एसएसपी आवास पहुंचे और कार्रवाई की गुहार लगाई।

भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ कुछ समय पूर्व एक युवक ने दुष्कर्म किया था। आरोपित ने युवती की अश्लील वीडियो बना ली और फोटो भी खींच लिए। आरोप है कि आरोपित वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ लगातार दुराचार करता रहा।

आरोप है कि गुरुवार को आरोपी व उसके साथी ने फोन कर युवती को खेत पर बुलाया। युवती को उसके फोटो व वीडियो मोबाइल से डिलीट करने का झांसा भी दिया था। इसके चलते युवती स्वजन को बिना बताए खेत पर चली गई। आरोप है कि वहां पर वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए युवक और उसके साथी ने दुष्कर्म किया। युवती ने घर पहुंचकर स्वजन को जानकारी दी। देर शाम स्वजन पीडि़ता को लेकर एसएसपी आवास पहुंचे। एसएसपी अभिषेक यादव ने भोपा पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
 

advertisement at ghamasaana