मुजफ्फरनगर। साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा बेटियो और महिलाओ को सक्षम बनाने व बेटियो के प्रति बढ़ते अपराध के खिलाफ बेटियो को आत्मरक्षा के गुर सिखाने हेतु आयोजित निशुल्क सात दिवसीय कराटे ट्रेनिंग कैम्प का आज भव्य समापन समारोह आयोजित किया किया गया।

समापन समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सनातन धर्म कन्या इंटर कालोज गांधी कालोनी के प्रांगण में आयोजिय समापन समारोह में सात दिन से प्रक्षिक्षण ले रही बेटियो ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने उपस्तिथि जन के सम्बोधित करते हुए कहा कि बेटियो को सजग मजबूत और सक्षम बनाने का यह प्रयास साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट का अत्यंत उत्कृष्ट प्रयास है। आज जरूरत है कि बेटिया अपनी रक्षा करने में खुद सक्षम बने क्रांतिकारी शालू सैनी व उनके संगठन के तमाम पदाधिकारी इस सफल आयोजन के लिए बधाई के पात्र है।

समापन समारोह के विशिष्ट अतिथि मनोज सैनी क्रांतिसेना के महासचिव व विजय सैनी महामंत्री जी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समय समय पर किये जाते रहना चाहिए।
संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी ने आये हुए सभी अतिथियों न, कराटे सिखाने वाले प्रशिक्षको, स्कूल प्रबंधन व मौजूद तमाम बेटियो महिलाओ को धन्यवाद ज्ञापित किया और भरोसा दिलाया कि संस्था द्वारा इस तरह के आयोजन भबिष्य में भी किये जाते रहेंगे।
मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त बेटियो को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
समापन समारोह में मुख्य रूप से राजीव बंसल, डॉ. योगेंद्र शर्मा, साध्वी ममता त्यागी, पूनम शर्मा, सभासद पूजा द्रवेदी, मेघा, सीमा ठाकुर, स्रष्टि, काजल, नीलम चौधरी, रीना प्रजापति, पूनम सैनी, महासचिव राजू सैनी, संदीप जिंदल, स्नेहलता, मंगलेश प्रजापति, साक्षी सैनी, प्रेरणा सैनी, सुमित सैनी आदि का सहयोग रहा।
