बागपत । बडौत में सरूरपुर बिहारी मार्ग पर स्थित एक ईंट भट्टे से काम कर लौट रहे युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया और उसका शव दिल्ली- सहारनपुर हाईवे पर बड़ौली गांव के पेट्रोल पंप के पास एक खाली प्लाट पर फेंक दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने कोतवाली पर मृतक युवक के ससुराल पक्ष के खिलाफ तहरीर दी है।

मृतक अंकित उम्र 28 पुत्र रोशनलाल निवासी निरोजपुर गुज्जर गांव का रहने वाला था। वह सरूरपुर- बिहारी मार्ग पर स्थित एक ही भट्टे पर मजदूरी का काम करता था। शुक्रवार को गोली लगा उसका शव दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित एक खाली प्लॉट में पेट्रोल पंप के पास पड़ा मिला।

वहां से गुजरने वाले लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो सूचना पर पुलिस पहुंची तो उसकी शिनाख्त निरोजपुर गांव के रहने वाले अंकित के रूप में हुई जिसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना देकर कोतवाली बुलाया। मृतक के भाई अरुण ने चार साल पहले अंकित की शादी बड़ौत में हुई थी। ससुराल वालों से उसका विवाद चल रहा था। आरोप लगा कि ससुराल पक्ष के लोगों ने ही उसकी हत्या कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट