मुजफ्फरनगर। खतौली कोतवाली क्षेत्र युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली उसके सिर में लगी है। उसका शव एक खेत में पड़ा मिला है। उसके शरीर पर चोट का और निशान मिला है। जिससे माना जा रहा है कि उसकी हत्या करने से पहले उसके साथ मारपीट की गई है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस जांच में जुटी है।

मामला फहीमपुर खुर्द गांव का है। पुलिस के अनुसार गांव निवासी किसान कंचन सुबह करीब आठ बजे अपने नलकूप पर पानी चलाने के लिए गया था। वहां उसने खेत में गोली लगा शव पड़ा देखा। किसान ने ग्रामीणों को सूचना दी। चौकीदार बुधपाल और प्रधान कोमल के साथ सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। युवक के सिर में गोली मारकर हत्या की गई है। उसके शरीर पर घाव के निशान भी हैं। फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है जांच में जुटी है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।