नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा की माँ डॉ मधु चोपड़ा की कॉस्मेटिक क्लिनिक के 14 साल पूरे हुए। इस जश्न के मौके पर मधु चोपड़ा ने मीडिया से भी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने नानी बनने पर बहुत ख़ुशी जताई।
एक इवेंट में मधु चोपड़ा ने नानी बनने पर कहा-‘नानी बनकर मुझे बहुत-बहुत खुशी हुई है। मैं हर समय केवल मुस्कुरा रही हूं। मैं बहुत ज्यादा खुश हूं। आगे जब नातिन के नाम के बारे में पूछा गया तो मधु चोपड़ा ने कहा-‘नाम अभी नहीं रखा है। जब पंडित नाम निकालेंगे तब होगा।’
बता दें, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने दिसंबर साल 2018 में हिंदू और क्रिस्चियन रीतिरिवाज से राजस्थान के उदयपुर में शादी की थी। प्रियंका अपने कई इंटरव्यू में माँ बनने की ख्वाइश जता चुकी थीं। लेकिन कोई नहीं जानता था वो इस साल अपने परिवार को आगे बढ़ा रही हैं। प्रियंका ने सेरोगेसी की मदद से माँ बनने का फैसला लिया और अब वो बेटी की माँ हैं। एक रिपोर्ट में बताया गया था कि बेटी का जन्म 7 महीने में ही हो गया था इसलिए बच्ची को डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया था।
हालांकि इसकी कभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। इसके साथ ही बच्ची के नाम का भी खुलासा नहीं हुआ है। अब प्रियंका-निक के फैंस एक फैमिली फोटो अका इंतजार कर रहे हैं।

