मुजफ्फरनगर। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि जैसे सीमा पर जवान पहरेदारी करते हैं वैसे ही किसानों को वोट की पहरेदारी करनी होगी। क्योंकि छलिया नेताओं का कोई भरोसा नहीं है। 9 और 10 मार्च को किसान मतगणना स्थलों के आसपास रहे और अपने वोट की पहरेदारी करें।
भाकियू प्रवक्ता ने ट्वीट कर कहा कि देश की सीमा और खेती की पहरेदारी के अलावा वोट की पहरेदारी करनी होगी। इसके लिए समय आ गया है, किसान 9 और 10 मार्च के लिए तैयार हो जाएं। शांतिपूर्ण माहौल में मतगणना स्थलों के आसपास रहें और निगरानी करें कि आपके वोट में कोई अधिकारी गड़बड़ी तो नहीं कर रहे हैं।

