नई दिल्ली। सैमसंग ने Galaxy S22 Ultra का इस्तेमाल कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। टेक दिग्गज ने सैमसंग गैलेक्सी S22 अल्ट्रा के #EpicUnboxing के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है।
बता दें कि, 5 मार्च को गैलेक्सी एस 22 अल्ट्रा को बड़े पैमाने पर अनबॉक्स करने की तारीख के रूप में घोषित किया गया। 17 शहरों में 1820 ग्राहकों को फ्लैगशिप गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा को अनबॉक्स करने का विशेष अवसर मिला।इस मौके पर, स्मार्टफोन को प्री-बुक करने वाले यूजर्स ने स्मार्टफोन को अनबॉक्स किया। इन यूजर्स को फोन मार्केट लॉन्च डेट से पहले डिलीवर कर दिया गया था।
सैमसंग गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा एस सीरीज का पहला फ्लैगशिप है जो एस पेन सपोर्ट के साथ आता है।1820 ग्राहकों ने मिलकर किया ये कामस्वप्निल डांगारीकर, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के एक आधिकारिक एडजुडिकेटर ने कहा- “यह घोषणा करते हुए मुझे खुशी हो रही है कि सैमसंग इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड ने 1820 सफल प्रतिभागियों के साथ ‘Most people unboxing simultaneously – multiple venues’ के लिए एक नया रिकॉर्ड बनाया है। यह शानदार आयोजन 19 स्थानों पर आयोजित किया गया था, और प्रसन्न प्रतिभागियों ने अपने फोन प्राप्त किए और एक रिकॉर्ड का हिस्सा बन गए। इस तरह का प्रयास पहले कभी नहीं किया गया, मैं सैमसंग को आधिकारिक तौर पर अद्भुत बनने के लिए बधाई देता हूं।”

