ऋषिकेश : हरियाणा के तीन युवकों के लिए संकटमोचक बनी पुलिस

muni ki reti

ऋषिकेश। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के नीम बीच पर हरियाणा के तीन पर्यटक और एक स्थानीय युवक गंगा के तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगे। पर्यटकों का शोरगुल सुनकर जल पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाकर तीनों को गंगा की उफनती लहरों बाहर निकाल लिया।

मुनिकीरेती थाना निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि शुक्रवार को होली के दिन हरियाणा के 10 सदस्य पर्यटकों का एक दल तपोवन क्षेत्र के नीम बीच पर नहा रहा था। इस बीच तीन पर्यटक अंकित कुमार (24) पुत्र सुशील कुमार, राहुल (26) पुत्र अश्विन गुप्ता, मधुर कुमार (24) पुत्र संजय कुमार निवासी 20/2, सिविल लाइन यमुनानगर, हरियाणा नहाते हुए गंगा में काफी आगे तक चले गए। तीनों अचानक नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगे।

पर्यटकों की चीख-पुकार सुन पास ही तैनात जल पुलिस ने स्थानीय राफ्टिंग गाइड की मदद से तीनों पर्यटकों को रेस्क्यू कर लिया। थाना निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि शनिवार दोपहर को नीम बीज के पास एक स्थानीय युवक विपिन यादव (21) निवासी इंदिरा नगर ऋषिकेश गंगा में डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों का शोरगुल सुन जल पुलिस ने मोटर बोट की सहायता से युवक को रेस्क्यू कर गंगा से सकुशल बाहर निकाल लिया। थाना निरीक्षक ने बताया कि युवक को उसके दोस्तों के साथ ऋषिकेश भेज दिया गया।

भीमसी गदेरे के ताल में नहाते समय डूबा युवक
ऊखीमठ। मद्महेश्वर घाटी के गौंडार गांव से लगभग ढाई किमी पहले भीमसी गदेरे के ताल में नहाते समय एक युवक के डूब गया। देर शाम तक खोजबीन के बाद भी युवक का पता नहीं चल पाया है। सूचना पर तहसील प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

शनिवार को तुंगनाथ घाटी के कांडा गांव से कुछ लोग पूजा-अर्चना के लिए गौंडार गांव गए हुए थे। वापसी के दौरान कुछ युवक भीमसी गदेरे के ताल में नहाने लगे, जिसमें संतोष सिंह नेगी (29) पुत्र कलम सिंह डूब गया। साथ के अन्य लोगों के द्वारा उसकी खोजबीन की गई। लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया।

इधर, गौंडार के ग्राम प्रधान वीर सिंह पंवार ने बताया कि घटना के बारे में प्रशासन को सूचना दे दी गई है। इधर, तहसीलदार दीवान सिंह राणा मय फोर्स घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

advertisement at ghamasaana