24 घन्टे में ही बदला बीएसपी ने प्रदेश अध्यक्ष, युवा चेहरे पर बसपा ने खेला दांव

BSP

देहरादून । उत्तराखंड चुनाव में करारी हार मिलने के बाद बहुजन समाज पार्टी पूरी तरह से बौखलाई हुई है। क्योंकि सोमवार को जहाँ पार्टी प्रमुख मायावती की ओर से शीशपाल सिंह को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाकर अल्मोड़ा के बीआर धोनी को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। वहीं 24 घंटे बाद ही पार्टी की ओर से झबरेड़ा विधानसभा सीट से चुनाव लड़े युवा नेता आदित्य बृजवाल को प्रदेश अध्यक्ष की कमान दी गई है।

माना जा रहा है कि हरिद्वार जिले में होने जा रहे पंचायत चुनाव के मद्देनजर आनन-फानन में पार्टी प्रमुख ने अपना फैसला पलट कर यह निर्णय लिया है। बसपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य ने वाले अपनी प्रदेश कार्यकारिणी की भी घोषणा कर दी है।

advertisement at ghamasaana