बस्ती। हर्रैया तहसील में सुकरौली चौधरी गांव में एक मकान के खंडहर की खोदाई की जा रही थी। इस दौरान वहां से सोने. चांदी के जेवरात और सिक्के के भंडार मिले। इस बीच इसकी जानकारी किसी ने जिला प्रशासन को दे दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम ने खोदाई का काम को रूकवा दिया। जिला प्रशासन ने खोदाई के स्थान पर पुलिस बल तैनात कर दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि अब इस खंडहर की खोदाई पुरातत्त्व विभाग करेगा।
जानकारी के अनुसार गांव के जमीदार 40- 50 गांव की लगान वसूलते थे। उनके पास काफी जमीन और धन था, उनके 3 पुत्र थे जिनकी 8 लड़कियां हैं। तीनों पुत्रों के निधन के बाद खपरैल का मकान धीरे- धीरे खंडहर में बदल गया। उनकी बेटियों ने ही मकान की खोदाई कराने के लिए जेसीबी बुलाई थी। जेसीबी चालक का कहना है कि वो लोग सोने चांदी के सिक्के अपने साथ ले कर चले गए है।
किसी ने इस की सूचना जिलाधिकारी को दी, जिलाधिकारी ने खुदाई को रुकवा कर खोदाई की जगह पर सुरक्षा बल तैनात कर दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि खोदाई के दौरान सिक्के मिलने की बात सामने आने के बाद खोदाई को रुकवा दिया गया है। इसकी सूचना आर्कलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया को पत्र लिखकर दी गई है ताकि जो शेष खोदाई है उसकी देख रेख में कराई जाएगी। इस के अलावा जो लोग सिक्के लेकर गए हैं उन के खिलाफ नोटिस जारीकर सिक्कों को जमा करने के लिए कहा गया है।

