बस्ती-राहत किट बांटने के दौरान भाजपा नेताओं में जमकर हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल

बस्ती। राहत किट बांटने के दौरान भाजपा नेताओं में आपस में ही जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद इस मारपीट का वीडियो वायरल हो गया। जिससे वहां मौजूद भाजपा नेताओं की काफी किरकिरी हुई।

जिले के साऊघाट प्रथम में राहत किट वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विद्यामणि और गिरजेश कन्नौजिया भी पहुंचे थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहा सुना हो गई।

इसके बाद दोनों के समर्थक भी वहां पहुंच गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। दोनों तरफ से जमकर लात घूंसे चले। बाद में वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह से मामला शांत कराया। दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

advertisement at ghamasaana