मुजफ्फरनगर में किसानों ने श्मशान घाट ले जाने से रोका महिला का शव, जमकर हुआ हंगामा

farmers

मुजफ्फरनगर। चरथावल में थानाभवन मार्ग पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने जाम लगाकर अपनी नाराजगी का इजहार किया। जाम के दौरान महिला के शव को श्मशान घाट ले जाते समय रोकने पर भाकियू के दो गुटों में कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। एक युवक को दरांती लाने पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पूर्व तहसील अध्यक्ष विकास शर्मा के हस्तक्षेप के बाद में उसे छोड़ा गया। थाना प्रभारी एमपी सिंह और कुशलवीर के बीच झड़प हुई।

सोमवार को चरथावल में नहर के समीप किसानों ने चक्का जाम किया। जाम स्थल से पहले पूर्व ब्लाक प्रमुख रणवीर सिंह की माता के शव को भी अंत्येष्टि के लिए नहीं जाने देने से लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। किसानों के दो गुट भिड़ गए। पीड़ित परिजनों ने वाया महाबलीपुर होकर पैतृक गांव दूधली शव ले जाने को मजबूर हुए। इस घटना पर विकास शर्मा ने उनके आवास पर जाकर खेद जताया। इस दौरान दो स्कूल बसों के भी जाम में फंसने से बच्चों को काफी दिक्कतें र्हुइं। दो बसों में करीब 70 बच्चे सवार थे। गर्मी के कारण जाम में फंसे बच्चे बिलबिला उठे। इस मौके पर सीलू त्यागी, पूर्व चेयरमैन के पति इस्लामुद्ीन त्यागी, ब्रजपाल शर्मा, विकास रोनी हरजीपुर, कुशलवीर सिंह कसौली, कुलदीप त्यागी न्यामू, सरफराज त्यागी, तांजीम त्यागी, नंद किशोर, दीपक भारद्वाज, अकरम त्यागी आदि मौजूद रहे।

रोहाना टोल पर छात्रों की बस को नहीं निकलने दिया
रोहाना। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर सुबह आठ बजे पहुंचे भाकियू कार्यकर्ताओं ने बीच सड़क धरने पर बैठकर जाम लगा दिया। चिलचिलाती धूप में जारी धरना शाम चार बजे तक जारी रहा, जिससे हाईवे पर पहुंचे वाहनों में सवार मुसाफिर परेशान रहे। इस दौरान सहारनपुर से मेरठ परीक्षा देने जा रहे छात्रों की स्कूल बस को भी नहीं निकलने दिया गया। बाद में एसडीएम सदर दीपक कुमार और सीओ सिटी कुलदीप सिंह को ज्ञापन देकर धरना खत्म किया गया।

advertisement at ghamasaana