तेज प्रताप का आरोप, मेरे पिता लालू प्रसाद यादव को कुछ नेताओं ने बंधक बनाया

नई दिल्‍ली। आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव ने शनिवार को पार्टी के नेताओं पर बड़ा आरोप लगाया है। तेज प्रताप ने मीडिया में कहा है कि मेरे पिता लालू प्रसाद यादव अस्वस्थ हैं लेकिन पार्टी के कुछ नेताओं ने उन्‍हें दिल्‍ली में बंधक बनाकर रखा है।

तेजप्रताप ने कहा कि पार्टी में 4-5 लोग हैं जिन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का सपना देखा है मुझे उनका लेने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि यह सभी को पता है। करीब एक साल पहले उन्हें जेल से रिहा किया गया था लेकिन दिल्ली में बंधक बना लिया गया है।

हालांकि लालू यादव के बेटे तेज प्रताप ने किसी का नाम नहीं लिया केवल ये कहा कि पार्टी के दो तीन लोग। लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा हे कि तेज प्रताप अपने छोटे भाई तेजस्‍वी यादव की ओर इशारा कर रहे हैं। तेज प्रताप ने अपने बयान में क्‍योंकि ये कहा है कि सभी जानते हैं नाम लेने से क्या फायदा है। सभी सच्‍चाई से वाकिफ हैं।

बता दें कभी दोनों भाईयों की जोड़ी ‘कृष्ण और अर्जुन’ की जोड़ी मानी जाती थी लेकिन पार्टी में वर्चस्‍व की लड़ाई को लेकर अंदाजा लगाया जा रहा है दोनों भाइयों के बीच मतभेद शुरू हो चुका है। अगर इसमें सच्‍चाई है तो ये पहला मौका है जब दोनों के बीच दूरियां की खबर सामने आई है।

advertisement at ghamasaana