नई दिल्ली। बॉलीवुड की हसीन डीवा ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) फिल्मों में एक्टिंग के साथ ही मॉडलिंग से भी करोड़ों दिलों को जीत चुकी हैं। एक्ट्रेस की खूबसूरती का अंदाजा भी 1994 में ही लग गया था जब उन्होंने दुनियाभर की तमाम हसीनाओं को पीछे छोड़ ‘मिस वर्ल्ड’ का खिताब अपने नाम किया।
हाल ही में ऐश अपने पति अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और बेटी आराध्या (Aaradhya) संग पैरिस रवाना हुई हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस का रैंप वॉक वीडियो (Aishwarya Rai Ramp Walk Video) भी सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) के रैंप वॉक वीडियो को उनके फैन पेज पर साझा किया गया है। जिसमें उनकी खूबसूरती और कॉन्फिडेंस से भरे बेहतरीन वॉक को देख फैंस समेत बॉलीवुड सितारे भी उनकी तारीफें करते देखे जा रहे हैं।
ऐश के इस वीडियो को अबतक इंस्टाग्राम वर्ल्ड में 36 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।ऐश्वर्या के वीडियो के साथ ही उनकी कई सारी बेहतरीन तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। जिन्हें देख फैंस ने उनकी तारीफों के पुल बांध दिए हैं। एक यूजर ने कमेंट कर ऐश को स्नो वाइट (Snow White) बताया है, तो वहीं दूसरे लिखते हैं,’हैलो मैम आप वाकई वर्ल्ड की सबसे हसीन लड़की हैं। इस उम्र में भी इतनी खूबसूरती और कॉन्फिडेंस काबिल-ए-तारीफ है।’ इसके साथ ही एक अन्य ने लिखा,’ऐश्वर्या को मैच करना किसी के बस की बात नहीं है।’
बाकी फैंस को हार्ट और फायर वाले इमोजी ड्रॉप कर प्यार बरसाते देखा गया है।ऐश्वर्या ने आखिरी बार 2019 में प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए पेरिस के लिए उड़ान भरी थी। काम के मामले में, ऐश्वर्या ने मणिरत्नम द्वारा निर्देशित पोन्नियिन सेलवन में अपने हिस्से के लिए शूटिंग की। फिल्म का पहला भाग 2022 में रिलीज होने की संभावना है।

