पति के साथ बाइक पर जा रही अनुदेशिका की सड़क हादसे में मौत

सहारनपुर। अपने पति के साथ बाइक से गांव लौट रही अनुदेशिका पूजा की सड़क हादसे में मौत हो गई।बाइक में पीछे से डम्पर ने टक्कर मार दी थी। हादसे में पति घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद चालक डम्पर लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जिले के नल्हेडा गांव निवासी रोहित की पत्नि पूजा कस्बे में कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अनुदेशिका के पद पर कार्यरत थी । बुधवार को छुट्टी के बाद पूजा अपने पति रोहित के साथ बाइक से अपने गांव नल्हेडा लौट रही थी। जैसे ही रोहित व पूजा नल्हेडा गांव के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे डम्पर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रोहित व पूजा सड़क पर गिर पड़े। पूजा का सिर सडक पर लग जाने से काफी खून बह गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने सरकारी एबुलेंस के जरिए दोनों घायलों को नकुड सीएचसी में भर्ती कराया।

चिकित्सकों ने पूजा को मृत घोषित कर दिया जबकि रोहित का इलाज चल रहा है। पूजा की करीब 4 साल पूर्व शादी हुई थी पूजा का 2 साल का पुत्र रुद्राक्ष है। पूजा की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया कोतवाल नरेश कुमार ने बताया कि पूजा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

advertisement at ghamasaana