नई दिल्ली। ड्रग केस में जेल में बंध आर्यन खान को कुछ रुपये भेजने के बाद अब वीडियो कॉल के माध्यम से गौरी और शाहरुख़ खान ने बेटे आर्यन से उसका हाल जानने का प्रयास किया।
अर्थर रोड जेल प्रशासन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक हाईकोर्ट का आर्डर है कि कैदियों को हफ्ते में मोबाइल से वीडियो कॉल पर अपने परिजनों से बात करने दिया जाए।
उसी के तहत आर्यन को उनके परिवारजनों से वीडियो कॉल कराई गई है, मालूम हो कि कोविड की वजह से कोई भी कैदी अपने परिवार से मुलाकात नहीं कर सकता है।

