बांग्लादेश-हिंदुओं के 66 घरों में तोड़फोड़, 20 घर फूंक डाले

bangladesh
  • ताजा घटना फेसबुक पर एक युवक की ईशनिंदा संबंधी पोस्ट के बाद हुई

नई दिल्ली। बांग्लादेश में पिछले सप्ताह दुर्गा पूजा समारोह के दौरान मंदिरों में तोड़फोड़ की घटनाओं के खिलाफ अल्पसंख्यक समुदाय के विरोध के बीच सोशल मीडिया पर एक कथित ईशनिंदा संबंधी पोस्ट पर फिर उपद्रव भड़क गए।

रंगपुर जिला स्थित पीरगंज उपजिले के एक गांव में उपद्रवियों की भीड़ ने रविवार देर रात हिंदुओं के 66 घरों में घुसकर तोड़फोड़ की और 20 घरों को फूंक डाला। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कमरूजम्मां ने बताया कि एक फेसबुक पोस्ट से अफवाह फैली कि गांव के एक हिंदू युवक ने ‘धर्म का अपमान’ किया है, जिसके बाद वहां पुलिस रवाना हुई।

पुलिस इस युवक के घर के बाहर तैनात रही लेकिन इस बीच अनियंत्रित भीड़ ने वहीं दूसरे घरों पर हमला बोल दिया और जमकर उत्पात मचाया। हिंदुओं के घरों में आग भी लगा दी गई। अधिकारी ने बताया कि इस उपद्रव में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन देर रात तक उग्र भीड़ ने जबरदस्त उत्पात मचाया। उन्होंने बताया कि इस घटनाक्रम में पुलिस ने 52 संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य सुरक्षा बलों के सहयोग से तलाशी अभियान के तहत और संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

ढाका ट्रिब्यून के अध्यक्ष मोहम्मद सादकुल इस्लाम ने बताया कि ये उपद्रवी जमात-ए-इस्लामी और छात्र शाखा इस्लामी छात्र शिविर की स्थानीय इकाई के छात्र थे। सोमवार तड़के तक आग बुझाते रहे दमकल कर्मी ताजा हिंसा के बाद पुलिस ने बताया कि कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि एक हिंदू शख्स ने फेसबुक पर धार्मिक रूप से अपमानजनक टिप्पणी की है। इसके बाद तनाव पैदा हो गया। पुलिस ने फेसबुक पोस्ट करने वाले युवक को तो बचा लिया लेकिन उग्र भीड़ ने कई घरों में आग लगा दी। आग बुझाने पहुंची पीरगंज, मीठापुकुर और रंगपुर शहर से दमकल की गाड़ियां सोमवार सुबह तीन बजे तक घटनास्थल पर ही रहीं।l

advertisement at ghamasaana