बिजनौर। नगर के एक मोहल्ले में बाजार से खरीदारी कर लौट रही महिला के कान से बाइक सवार युवक मंडल खींच कर ले गया। सरे राह हुई या घटना नजदीक ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
घटना शुक्रवार शाम की है। दो महिलाएं बाजार से करवा चौथ की खरीदारी कर लौट रही थीं। इसी बीच उनके पीछे से काले रंग की बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और एक युवक ने महिला के काम से कुंडल खींच लिया। दोनों युवक तेजी से फरार हो गए। महिला शोर मचाते हुए काफी दूर तक बाइक के पीछे भागी, लेकिन अब तक बाइक सवार बहुत आगे निकल चुके थे।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवारों की काफी तलाश की, लेकिन उनका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पुलिस बाइक सवारों की तलाश कर रही है। घटना के दौरान महिला का कान बुरी तरह से जख्मी हो गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

