बस्ती-बाइक से भिड़ी साइकिल, बाइक सवार ने बांट से साइकिल सवार को मारा, मौत

basti murder

बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षे़त्र के नई बाजार में बजे सब्जी खरीदने जा रहे युवक की साइकिल बाइक से भिड़ गई। जिसको लेकर दोनों में कहासुनी हो गई‌। इससे गुस्साए बाइक सवार ने सब्जी बेच रहे विक्रेता के ठेले से बांट उठाकर मार दिया, जिससे साइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के नरहरिया निवासी रिशू उर्फ बबुन्दर 18 पुत्र बिहारी लाल साइकिल से सब्जी लेने नई बाजार गया था। वहीं बाइक से अपनी माँ की दवा कराने जा रहा अक्षय जायसवाल पुत्र अनिल जायसवाल की बाइक से टक्कर हो गई। इसी बात को लेकर दोनों में पहले कहासुनी हुई; इसके बाद दोनों में मारपीट हो गई।

आरोप हैं कि इस बीच अक्षय जायसवाल ने सब्जी के ठेले पर रखा बांट उठाकर रिशु पर हमला कर दिया। जिससे मौके पर ही रिशु की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुरानी बस्ती पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष ब्रजेंद्र पटेल ने बताया कि घटना की तहरीर के आधार मामला दर्ज किया जएगा।

advertisement at ghamasaana