दिव्यांगजनों के दिव्यांगजन विशिष्ट पहचान पत्र बनाए गए

Divyangjan Unique Identity Cards made for Divyangjans

देहरादून। रविवार को सहसपुर के श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज में संजीवनी विकास एवं जन कल्याण समिति व सी. बी. एम. के तथा सहसपुर की एक संस्था एक आवाज दिव्यांग सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में , जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र – देहरादून संचालक मुनीशाभा सेवा सदन पुनर्वास संस्थान देहरादून द्वारा निशुल्क शिविर का आयोजन किया गया I

सुबह 10 बजे से शाम को 5 बजे तक निशुल्क विशिष्ट दिव्यांग जन पहचान पत्र (यूडीआईडी कार्ड ) शिविर के अंतर्गत 117 से अधिक दिव्यांग जनो का पंजीकरण किया गया और 50 से अधिक जन को विकलांगता प्रमाण पत्र (डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट) के सन्दर्भ में जानकारी दी गयी I

शिविर में बताया गया दिव्यांगजन विशिष्ट पहचान पत्र दिव्यांग जनों के लिए भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है जो एक डिजिटल कार्ड के रूप में दिव्यांग जनों को उनकी यूनिक आईडी प्रदान की जाएगी जिसमें उनके मुख्य दस्तावेज भी अपलोड होंगे एवं उनको सरकार द्वारा दी जाने वाली विभिन्न योजनाओं में इस कार्ड का महत्वपूर्ण लाभ प्राप्त होगा दिव्यांग जनों को अब बस में भी इस कार्ड का लाभ प्राप्त हो रहा है। इसके अतिरिक्त जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से भी घर-घर दिव्यांग जनों तक पहुंच बना रहा है जिससे सभी दिव्यांग जनों का शीघ्र अति शीघ्र विशिष्ट दिव्यांगजन पहचान पत्र हेतु पंजीकरण किया जा सके।

शिविर में संजीवनी संस्था की “आत्मनिर्भर समुदाय” परियोजना से हिमांशा बिष्ट (परियोजना प्रबंधक), विक्रम रावत (परियोजना समन्वयक) व समुदाय पर्यवेक्षक प्रीती जोशी, बबिता सती, देवेंद्र सिंह एवं अमित लक्चौरा उपस्थित रहे और साथ में जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र की संचालक संस्था मुनीशाभा सेवा सदन पुनर्वास संस्थान से अदिति भट्ट एवं उमेश ग्रोवर , एक आवाज दिव्यांग सेवा समिति से अध्यक्ष फुरकान उपाध्यक्ष ममता राणा अब्दुल समद एवं सचिव गौरव डबराल आदि मौजूद रहे I

advertisement at ghamasaana